(International)
अमेरिका के ओहियो प्रांत में एक मुर्दाघर (शवगृह) के कर्मचारी ने 100 शवों के साथ सेक्स करने की बात स्वीकार की है। मीडिया में आई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, हेमिल्टन निवासी केनेथ डगलस ने 1976 से 1992 के बीच महिलाओं की लगभग 100 शवों के साथ सेक्स करना स्वीकार किया।डगलस ने बताया कि वह उन शवों के साथ सेक्स करने से पहले जमकर पीता था और मादक पदार्थो का भी सेवन करता था। मामले की सुनवाई के दौरान डगलस ने अदालत को बताया, मैं बस अपनी पैंट उताकर उन पर सो जाता था। उसने बताया, जब मैं बिना शराब पीए काम पर जाता था तब ऐसा नहीं होता था। डगलस ने इस दौरान गला घोंटकर मारी गई तथा छह महीने की गर्भवती महिला के शव के साथ भी सेक्स किया। डगलस के इस अपराध की शिकायत उसी की पत्नी ने की और एक महिला के शव से मिले वीर्य के डीएनए परीक्षण के जरिए मामले की पुष्टि हुई। डगलस के हवस की शिकार एक मृत महिला के हत्यारे द्वारा अपने ऊपर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को चुनौती देने के बाद डगलस का अपराध उजागर हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।