(International)
अमेरिकी विदेशी विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने यहां संवाददाताओं से कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत और पाकिस्तान के बीच नियोजित वार्ता रद्द हो गई। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, हम भारत और पाकिस्तान द्वारा द्विपक्षीय संबंध के सभी पहलुओं में सुधार के लिए किए जाने वाले प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेंगे। और यही हमारा रूख है जो हम दोनों देशों को स्पष्ट करते रहेंगे। भारत ने सोमवार को पाकिस्तान से यह कहते हुए विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी कि वह या तो भारत-पाक वार्ता को चुन ले या फिर अलगाववादियों से गलबहियां। यह वार्ता 25 अगस्त को इस्लामाबाद में होनी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।