रूस समर्थक विद्रोहियों ने दर्जनों नागरिकों की हत्या की : यूक्रेन
(International) यूक्रेन की सेना ने कहा कि उग्रवादियों ने रूस से मिले हथियारों से एक काफिले में वयस्कों एवं बच्चों पर गोले दागे जिससे दर्जनों लोगों की मौत हो गयी। सफेद ध्वज लिए हुए यह काफिला अशांत लुगांस्क शहर से बाहर जा रहा था।
यह आरोप ऐसे समय में लगाया गया है जब संघर्ष खत्म करने के उपाय के लिए बर्लिन में चल रही वार्ता पांच घंटे बाद भी किसी सहमति पर पहुंच नहीं पायी। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको का कहना है कि कीव विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए अपना अभियान जारी रखने का दबाव बना रहा है। इन विद्रोहियों ने कई शहरों पर कब्जा कर रखा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।