(International)
खान ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इस्तीफे के लिए बुधवार शाम तक का समय दिया है। उन्होंने कहा, अगर नवाज शरीफ इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम प्रधानमंत्री आवास में प्रवेश कर जाएंगे। खान ने ‘रेड जोन’ की तरफ मार्च शुरू करने से पहले अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, मुझसे वादा कीजिए, अगर मेरे साथ कुछ गलत होता है तो आप नवाज शरीफ से बदला लेंगे। इस्लामाबाद स्थित ‘रेड जोन’ में संसद भवन, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के आवास, सुप्रीम कोर्ट तथा विभिन्न देशों के दूतावास हैं। रेड जोन की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती से बेपरवाह, पाकिस्तान तहरीक ए इन्साफ के अध्यक्ष और कनाडा आधारित मौलवी तहीरूल कादरी अपने समर्थकों के साथ संसद भवन की ओर बढ़ गए। खान और कादरी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले छह दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे पीएमएल-एन नीत सरकार बचाव की मुद्रा में आ गई है। संसद भवन के समीप पहुंचने पर कादरी की पार्टी पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।