गाजा पर इजराइल का हमला जारी, काहिरा में वार्ता रूकी
(International) सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो राकेट दोपहर बाद और फिर शाम को दक्षिणी इजराइल में गिरे। इससे कई घंटे पहले, दोनों पक्षों के बीच 24 घंटे का सीजफायर समाप्त हो गया था। बाद में दो और राकेट दागे गए जिन्हें प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की मदद से रोक दिया गया। सेना के रेडियो के अनुसार, इजराइल ने अपने वार्ताकारों को काहिरा में सीजफायर वार्ता से वापस बुलाने का आदेश दिया और सेना ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने गाजा पर हमले किये और कम से कम 10 लक्ष्यों को निशाना बनाया। इस लड़ाई से गाजा में नौ दिन से रूके हवाई हमले फिर शुरू हो गए और इसका असर दीर्घकालिक सीजफायर के लिए मिस्र की मध्यस्थता में हो रहे प्रयासों पर भी पड़ा है। काहिरा में प्रमुख फलस्तीनी वार्ताकार ने आज कहा कि कोई प्रगति नहीं हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।