(International)
इस्लामिक समूह ने एक वीडियो फुटेज जारी किया है जिसमें नकाबपोश चरमपंथी कथित तौर पर रिपोर्टर का सिर कलम करते हुए दिख रहे हैं। सीरिया में नवंबर 2012 में हथियारबंद लोगों ने पत्रकार को बंधक बना लिया था, तभी से वह लापता हैं। 40 वर्षीय रिपोर्टर की रिहाई के लिए उनके परिवार ने ‘‘फाइंड जेम्स फोले’’ (जेम्स फोले को ढूंढो) मुहिम चला रखी है। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने ऑनलाइन एक संदेश पोस्ट किया है जिसमें कुछ सवालों के जवाब तलाशने के लिए समय मांगा गया है। फोले एक अनुभवी पत्रकार थे। सीरिया जाने से पहले वह लीबिया में युद्ध को कवर कर चुके थे। सीरिया में वह ग्लोबल पोस्ट, एएफपी और अन्य संगठनों के लिए बशर अल-असद के शासन के खिलाफ छिड़े विद्रोह की खबरों की कवरेज के लिए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फोले को 22 नवंबर 2012 को उत्तरी सीरियाई प्रांत इदलिब में बंधक बनाया गया था। उनकी खोजखबर के लिए उनके परिवार द्वारा चलाए गए अभियान के बावजूद तभी से उनके बारे में कोई सूचना नहीं है। इस्लामिक स्टेट के सूत्रों द्वारा ऑनलाइन जारी किए गए पांच मिनट के इस वीडियो में समूह ने घोषित किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उत्तरी इराक में आईएस के खिलाफ हमलों के आदेश दिए जाने के बाद फोले की हत्या कर दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।