जापान में भूस्खलन में कम से कम 27 लोगों की मौत
(International) टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों के मुताबिक, हिरोशिमा में कल रात एक पहाड़ी इलाके में हुई जबर्दस्त बारिश के बाद हुए भूस्खलन में दर्जनों घर दफन हो गए। घटनास्थल पर बचाव दल लोगों को बचाने के काम में जुटे हुये हैं।
कैबिनेट कार्यालय के आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘नेशनल पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है जबकि 10 अन्य लोगों के बारे में अब तक कोई सूचना नहीं है।’ मरने वालों की संख्या पहले चार बताई गई थी जिसमें तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि आपातकालीन सेवा के मुताबिक अब तक कितने लोगों की जान गई है इस बारे में बताना अभी जल्दबाजी होगी। आपातकालीन सेवाओं के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि ऐसे कई स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां लोगों के जिंदा दफन होने की आशंका है। दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि भूस्खलन के कारण मरने वालों में 53 वर्षीय एक बचावकर्मी भी शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।