अमेरिका में श्वेत पुलिसकर्मी के हाथों अश्वेत किशोर की मौत का मामला शांत नहीं हो रहा है। फर्गुसन की पुलिस ने बुधवार को बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ने के कारण 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों के पास से पुलिस ने तीन बंदूकें भी बरामद की हैं। नौ अगस्त को एक श्वेत पुलिसकर्मी द्वारा 18 वर्षीय अश्वेत किशोर माइकल ब्राउन के मारे जाने के बाद से इस मामले ने अल्पसंख्यकों के प्रति पुलिसिया रवैये पर नये विमर्श को जन्म दिया है। मिसौरी हाइवे पेट्रोल के कैप्टन रॉन जॉनसन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ग्लास, पानी और पेशाब भरी प्लास्टिक की बोतलें फेंकी। इसलिए पुलिस को कार्रवाई करते हुए लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा। जॉनसन ने कहा कि हालांकि एक दिन पहले के प्रदर्शन की तरह इस बार प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गोलियां नहीं चलाई। इस कारण अधिकारियों को आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।