ओबामा को मोदी की अमेरिकी यात्रा का इंतजार
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति से भेट रद करने की मांग को लेकर सिखों द्वारा दाखिल ऑनलाइन याचिका के बावजूद बराक ओबामा अगले माह मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। विदेश मंत्रालय की उप प्रवक्ता मेरी हर्फ ने कहा कि राष्ट्रपति और विदेश मंत्री को मोदी की अमेरिका यात्रा का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री चुने जाने के वक्त से हम यही कह रहे हैं और आज भी हमारा यही कहना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।