जापान के हिरोशिमा में भूस्खलन के चलते करीब 36 लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में भारी बारिश से बचाव कार्य दुष्कर हो रहा है। पुलिस हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली गई है। रस्सियों के जरिये लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ का हिस्सा आबादी वाले इलाके पर गिर जाने से यह हादसा हुआ है। एक बचावकर्मी भी मारा गया है। अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। तमाम लोग मलबे के नीचे हो सकते हैं। करीब पांच जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इनमें सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले जोर की आवाज आई और इसके बाद यकायक मलबा घरों पर गिरने लगा। चूंकि मैं दो घरों के बीच में था। इसलिए बच गया। सरकार ने पहाड़ी इलाकों में 24 घंटे से जारी बारिश के बाद लोगों को सावधान रहने की
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।