सऊदी अरब जाने वाले भारतीय हज यात्रियों को इस बार हाई टेक सुविधाएं दी जाएगी। इंडियन हज मिशन का कहना है कि इस बार एक लाख 36 भारतीय हज करने जाएंगे। उनके संपर्क में रहने के लिए उन्हें इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अरब न्यूज के माध्यम इंडियन कौंसिल जनरल बी. एस. मुबारक ने कहा है कि हज यात्रियों को गूगल मैप, स्मार्ट फोन एप्लिकेशंस, फेसबुक, यू ट्यूब, टेक्स्ट मेसेज के माध्यम से जोड़ा जाएगा ताकि यात्रा में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या है कि वे रास्ते भटक जाते हैं। इससे उन्हें रहने की दिक्कत हो जाती है। इन यात्रियों की पहचान के लिए भारतीय झंडे का आइकन बनाया जाएगा। इसकी मदद से एप्लिकेशंस को डाउनलोड किया जा सकेगा। इस पर उनके ठहरने के लिए टेंट नंबर, बिल्डिंग नंबर आदि लिखा होगा। साथ ही, भारत से आने वाले हज यात्रियों को सऊदी सेलफोन का सिम कार्ड भी मुरैया कराया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।