पाकिस्तान में संविधानेत्तर बदलावों का समर्थन नहीं : अमेरिका
(International) दोनों नेता चुनावों में धांधली और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत शरीफ का इस्तीफा मांग रहे हैं। विदेश मंत्रालय की उपप्रवक्ता मेरी हार्फ ने संवाददाताओं को बताया, ‘हम पाकिस्तान में संवैधानिक और चुनावी प्रक्रिया का समर्थन करते हैं, जिसने नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री के रूप में चुना। उन्होंने एक प्रक्रिया का पालन किया, वहां चुनाव हुए और हमारा ध्यान पाकिस्तान के साथ काम करने पर केंद्रित हैं। हम संविधान के दायरे से बाहर के किसी भी ऐसे बदलाव का समर्थन नहीं करते, जिसे उस लोकतांत्रिक व्यवस्था या जनता पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है।’
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान और पाकिस्तान आवामी तहरीक के नेता ताहिर उल-कादरी के नेतृत्व में शरीफ सरकार के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को एक तरह से बंद ही कर दिया है। इससे सैन्य तख्तापलट का इतिहास रखने वाले इस देश में अशांति का अंदेशा बढ़ गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।