सिखों के खिलाफ घृणा अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच अमेरिकी गुरुद्वारों ने 50 लाख डॉलर से समुदाय की छवि बेहतर करने के लिए एक सघन राष्ट्रीय अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यहां सप्ताहांत के दौरान अमेरिका में सौ से ज्यादा गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक में हार्ट रिसर्च के ज्यॉफ गारिन और एकेपीडी मैसेज एंड मीडिया के आइजक बेकर ने विस्तृत प्रस्तुति दी। गरिन हिलेरी क्लिंटन के पूर्व शीर्ष राजनीतिक रणनीतिकार हैं, जबकि बेकर राष्ट्रपति बराक की मीडिया कंपनी एकेपीडी से जुड़े हैं। अमेरिका में समुदाय के बारे में धारणा बदलने में मदद करने के लिए सिखों ने दोनों को नियुक्त किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।