(International)
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा जिले में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि होने से आज कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए. बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया. बारिश से जिले के अलग-अलग इलाके और अफगानिस्तान से लगने कबायली क्षेत्र प्रभावित हुए. उपायुक्त जहीरूल इस्लाम ने बताया कि खैबर एजेंसी के जमरूद इलाके में परिवार के पांच व्यक्तियों की उस समय मौत हो गई जब उनके मकान की छत गिर गई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।