अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान सरकार व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर इस्लामाबाद में प्रदर्शन कर रही विपक्षी पार्टियों के बीच मध्यस्थता नहीं कर रहा। अमेरिकी गृह विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने यहां कहा कि हम विरोध प्रदर्शन पर नजर रखे हुए हैं। जाहिर सी बात है कि हम भी इससे इत्तेफाक रखते हैं कि लोगों को शांतिपूर्वक अपनी बात कहने की छूट होनी चाहिए, लेकिन हम किसी भी तरह से पार्टियों के बीच बातचीत या अन्य प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं। इस तरह का कोई भी सुझाव बिल्कुल गलत है। अमेरिका ने सभी पक्षों से इस संकट को शांतिपूर्वक बातचीत के जरिये सुलझाने की अपील जरूर की है। साथ ही, उन्हें ¨हसा से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।