इराक में सुन्नी मस्जिद पर हमला
(International)
इराक में बदला लेने की नीयत से एक सुन्नी मस्जिद पर किए गए हमले में शिया मिलिशिया ने शुक्रवार को 70 श्रद्धालुओं को मौत के घाट उतार दिया। मशीनगन से किए गए इस हमले में 20 लोग घायल हो गए। इस घटना से जिहादी आतंकियों से जूझ रही सरकार को राजनीतिक रूप से गहरा झटका लगने की आशंका है। दियाला राज्य के हमरीन क्षेत्र में हुए इस नरसंहार से इराक के नाराज सुन्नी अल्पसंख्यकों में और आक्रोश भड़कने का डर है। गौरतलब है कि आइएस जिहादियों से लड़ रही शिया नेतृत्व वाली सरकार के लिए इस समय सुन्नियों का समर्थन बेहद अहम है। सेना व पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शिया मिलिशिया ने मुसाब बिन ओमैर मस्जिद पर यह हमला झड़प में अपने साथियों की हत्या का बदला लेने के लिए किया है। वहीं, कुछ अन्य सूत्रों के अनुसार, मिलिशिया के गश्ती दल पर बमबारी के विरोध में यह हमला किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।