सीरिया ने बुधवार सुबह बमबारी करते हुए इस्लामिक स्टेट के 70 जिहादी मार गिराए। आईएस के इन जिहादियों ने बीते मंगलवार की रात राका के ताबका मिलिट्री बेस पर कब्जे के लिए कार बम से हमला किया था। हालांकि वह मिलिट्री बेस पर कब्जे में नाकाम रहे। दरअसल राका और अलेप्पो में आईएस ने अपने कब्जे का दायरा बढ़ा लिया है और ऐसे में सीरियाई सरकार हवाई हमले कर इन इलाकों को फिर अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है। उधर, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर ने इराक व सीरिया से लड़ाई में शामिल होकर स्वदेश लौट रहे जिहादियों से खतरे की आशंका जताई है। इसे देखते हुए दोनों देशों ने खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ाने का आह्वान भी किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।