अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने कहा कि विचारधारा, युद्ध, वित्तीय क्षमता और अमेरिकी लोगों पर आसन्न खतरे के संदर्भ में अब तक के पारंपरिक आतंकवादी संगठनों की तुलना में इस्लामिक स्टेट कहीं ज्यादा खतरनाक है। यह आतंकवादी गुट से कहीं हटकर है। उनके पास विचारधारा, रणनीतिक जटिलता और सामरिक सैन्य कौशल है। इसलिए हमें हर बात के लिए तैयार रहना चाहिए और यह सब शांत, फौलादी और सुविचारित तरीके से ही किया जा सकता है। यूएन का कहना है कि इस्लामिक स्टेट के बढ़ते प्रभाव के कारण उत्तरी इराक में 7 लाख इराकी विस्थापित हुए हैं। ये सभी इराकी इन दिनों कुर्दिश इलाके में हैं, जिनकी मदद के लिए यूएन की एजेंसियों ने बड़े अभियान छेड़े हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।