पाकिस्तान में गतिरोध कायम
(International)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच रात भर चली बातचीत में कुछ खास प्रगति न हो पाने के कारण देश में राजनीतिक गतिरोध कायम है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और पीटीआई के मुखिया इमरान खान और धर्मगुरू ताहिरूल कादरी की अगुवाई में प्रदर्शनकारी पिछले साल हुए संसदीय चुनावों में कथित धांधली का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस्तीफा दें और देश में फिर से चुनाव कराए जाएं। ताजा दौर की बातचीत ऐसे समय में हुई, जब ‘पीटीआई’ सांसदों ने नेशनल असेंबली से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि स्पीकर ने ‘पीटीआई’ सांसदों का इस्तीफा कबूल नहीं किया है। नेशनल असेंबली में सरकार का बहुमत है। नेशनल असेंबली की कुल 342 सीटों में नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के 190 सांसद हैं। इमरान खान की ‘पीटीआई’ नेशनल असेंबली में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।