(International)
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जिन लोगों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है और जिन्होंने गूगल नाउ एप्लीकेशन की सदस्यता ले रखी है, उनकी सारी गतिविधियां उनके गूगल अकाउंट पर दिख सकती हैं, जहां यह महीनों तक सुरक्षित दर्ज रहती है। गूगल नाउ का मैपिंग डिवाइस आपकी हालिया गतिविधियों, यात्राओं का एकदम सटीक ब्यौरा दे सकता है। जैसे ही आप अपना गूगल अकाउंट खोलते हैं, किसी दिन, सप्ताह या महीने का विकल्प चुनते ही गूगल मैप लाल बिंदुओं के साथ सारा ब्यौरा दिखाता है कि आप कब, किस समय, कहां थे। गूगल के मुताबिक यह सेवा अनिवार्य नहीं है और एप्लीकेशन में यह निर्देश भी स्पष्ट रूप से दिए गए हैं कि मोबाइल पर गूगल नाउ की ट्रैकिंग सेवा को कैसे बंद करना है। एप्लीकेशन उपभोक्ता को अपने अनुसार दर्ज ब्यौरे में परिवर्तन करने या मिटाने का भी विकल्प देता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।