(International)
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार कल शाम 6 बजकर करीब 32 मिनट पर राजधानी सेन्टियागो से 108 किमी उत्तर पश्चिम में 35 किमी की गहराई पर आया। राष्ट्रीय आपात कार्यालय ओएनईएमआई ने बताया कि दक्षिण अमेरिकी राज्य में भूकंप सेन्टियागो के साथ साथ पांच और इलाकों में आया। राजधानी में 50 लाख से अधिक लोग रहते हैं और भूकंप 30 से 40 सेकंड तक महसूस होने के बाद लोग दहशत में आ गए। चिली भूकंप की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील देशों में से एक है और यहां अक्सर भूकंप आता है। ओएनईएमआई के प्रमुख मिगुएल ओरित्ज ने बताया, ‘कुछ जगहों पर बिजली गुल हो गई लेकिन किसी के हताहत होने या किसी इमारत अथवा अवसंरचना को नुकसान होने की खबर नहीं है। हालांकि यह शुरूआती सूचना है।’ जल एवं समुदी सेवा के अनुसार, भूकंप से सुनामी आने का खतरा नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।