(International)
पीटीआई प्रमुख खान ने पाकिस्तानी संसद की घेरेबंदी कर रहे अपने समर्थकों से कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं करेंगे।’ इस बीच, 30 दिन के लिए प्रधानमंत्री पद से शरीफ के हटने की मांग सरकार के हाथों ठुकराए जाने के बाद राजनीतिक गतिरोध आज 11वें दिन में प्रवेश कर गया जबकि इसके हल की दिशा प्रगति के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। शनिवार रात सरकार और पीटीआई के वार्ताकारों के बीच वार्ता का तीसरा दौर हुआ लेकिन यह वार्ता गतिरोध भंग करने में नाकाम रही। पीटीआई ने प्रस्ताव दिया था शरीफ 30 दिन के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दें और इस दौरान कोई न्यायिक आयोग यह निर्धारित करने के लिए ‘स्वतंत्र रूप से’ काम करे कि क्या मई 2013 के चुनाव पारदर्शी थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।