इमरान खान को 24 घंटे में स्थल खाली करने के आदेश
(International)

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इमरान खान और मौलाना तहरीक उल कादरी के समर्थकों को 24 घंटे के अंदर कांस्टीट्यूशन एवेन्यू खाली करने का आदेश दिया है ताकि जजों और अधिकारियों की आवाजाही बाधित न हो। खान और कादरी के हजारों समर्थक कांस्टीट्यूशन एवेन्यू पर धरना दे रहे हैं जिस पर संसद और सुप्रीम कोर्ट स्थित है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के यातायात को अवरुद्ध कर दिया है। चीफ जस्टिस नसीरुल मुल्क ने कहा कि खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) और कादरी की पाकिस्तान अवामी तहरीक के समर्थकों को सड़क से दूर हट जाना चाहिए क्योंकि इस मार्ग का उपयोग मंगलवार से कोर्ट आने के लिए होगा। यह आदेश अदालत ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की सुनवाई के दौरान दिया। इनमें सरकार को हटाने के लिए संविधान से परे उपाय करने के आरोप लगाए गए हैं। मुल्क ने दुख जताते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा कोर्ट की बाड़ का इस्तेमाल अपने कपड़े सुखाने के तौर पर किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।