बातचीत के जरिए मुद्दों का हल निकालें भारत-पाक : यूएन
(International) वार्ता रद्द होने और संघर्षविराम के उल्लंघनों से जुड़े सवालों के जवाब में बान के प्रवक्ता के कार्यालय की ओर से दिए एक बयान के अनुसार महासचिव ने दोनों पक्षों से मुद्दों को शांतिपूर्वक और बातचीत के जरिए सुलझाने का आह्वान किया है। बयान में इस सवाल का जवाब नहीं दिया गया कि क्या संयुक्त राष्ट्र प्रमुख तनावपूर्ण माहौल में हस्तक्षेप करेंगे और दोनों देशों के नेताओं को मुलाकात के लिए प्रोत्साहित करेंगे। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के कश्मीरी अलगाववादियों के साथ बातचीत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस्लामाबाद में विदेश सचिवों की 25 अगस्त को होने वाली बैठक रद्द कर दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।