(International)
उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि जब महिलाएं सफलता प्राप्त करेंगी तो अमेरिका भी प्रगति करेगा। 21वीं सदी में एक मां को अपनी बेटी का पालन पोषण करने में सक्षम होना चाहिए और उसके लिए प्रेरक बनना चाहिए, उन्हें यह दिखाना चाहिए कि कठिन परिश्रम से कुछ भी पाया जा सकता है क्योंकि इसकी कोई सीमा नहीं है।’ दो बेटियों के पिता अमेरिकी राष्ट्रपति ने महिलाओं के प्रति ऐसे सभी बंधनों को तोड़ने का आग्रह किया जो महिलाओं को समान अवसर देने में बाधा पैदा करती हैं। कल उन्होंने 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमारे देश में भी अक्सर परंपरागत असमानताओं को तोड़ने के बाद ही महिलाएं और लड़कियां अभूतपूर्व सफलता हासिल कर पाती हैं।’ अमेरिका में 26 अगस्त 1920 को 19वां संशोधन किया गया था जिसमें सुधार कर महिलाओं को देश में मतदान करने का मौलिक अधिकार प्रदान किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।