सफल नहीं हो सकी अमेरिकी सेना की टॉप सीक्रेट मिसाइल
(International)
परीक्षण में अमेरिकी सेना की टॉप सीक्रेट मिसाइल चार सेकेंड में ही फुस्स हो गया। इस टॉप सीक्रेट मिसाइल के पीछे अमेरिका की परिकल्पना एक ऐसा हथियार बनाने की थी, जो रॉकेट से छोड़े जाने के बाद कुछ ही घंटों में दुनिया के किसी भी लक्ष्य को नेस्तनाबूद कर दे। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा कि सिस्टम में खराबी के चलते ये हादसा हुआ। इस मिसाइल का नाम श्एडवांस हाइपरसोनिक वेपनश् है। हालांकि बाद में अमेरिका ने इस अभियान को ही सार्वजनिक सुरक्षा के चलते निरस्त कर दिया। रक्षा विभाग की प्रवक्ता मौरीन शूमन ने बताया, अलास्का के कोडिक लांच कांपलैक्स से प्रक्षेपित किए जाने के साथ ही इसमें विस्फोट हो गया। एडवांस हाइपरसोनिक वेपन नाम की इस मिसाइल में परीक्षण के दौरान किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं रखी गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।