(International)
इस्राइल और फिलस्तीन 50 दिनों से जारी हिंसा को खत्म करने के लिये मंगलवार शाम चार बजे (ग्रीनवीच समयानुसार) से दीर्घकालिक संघर्ष विराम शुरू करने पर सहमत हुए। इस रक्तपात में 21,00 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है । संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन डूजैरिक ने कल कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव को उम्मीद है कि विस्तारित संघर्ष विराम से स्थायी शांति के लिये राजनीतिक प्रक्रिया की शुरूआत होगी। बान ने आगाह किया कि गाजा और इस्राइल के उज्ज्वल भविष्य के लिये स्थायी संघर्ष विराम जरूरी है और संघर्ष विराम में किसी भी तरह का उल्लंघन पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।