मिस्र की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी में 50 दिनों से जारी खूनखराबे का अंत हो गया है। इजरायल और फलस्तीन के बीच स्थायी संघर्ष विराम पर समझौता हो गया है। हमास ने इसका एलान कर दिया है। साथ ही कहा है कि जल्द ही काइरो में आधिकारिक रूप से इजरायल भी इस स्थायी संघर्ष विराम की घोषणा कर देगा हमास प्रवक्ता सामी अबू जुहरी ने मंगलवार को यहां कहा, समझौता हो चुका है। काइरो से जल्द लड़ाई रोकने का एलान किया जाएगा। उन्होंने इसे हमास की जीत भी बताया। यरुशलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि समझौते के तहत इजरायल और मिस्र की ओर से गाजा की घेराबंदी खत्म की जाएगी। साथ ही समुद्र में गाजा निवासियों को मछली पकड़ने का अधिकार भी मिलेगा। अगले महीने इजरायल और फलस्तीन गाजा समुद्र पत्तन के निर्माण और हमास कैदियों की रिहाई पर चर्चा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।