(International)
आतंकी संगठन आईएसआईएस की एक वेबसाइट ने यह दावा किया है। आरिफ 23 अगस्त से गायब था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को आईएसआईएस की वेबसाइट में दावा किया गया है कि इराक में जारी लड़ाई के दौरान आरिफ की मौत हो गई है। गौर हो कि मुंबई के पुलिस प्रमुख राकेश मारिया ने जुलाई में क्राइम ब्रांच और एंटी-टेरर सेल को अलर्ट भेजा था। इस अलर्ट के तहत उन्होंने आगाह किया था कि मुंबई में कल्याण के रहने वाले चार लड़के लापता हैं। यह लड़के आईएसआईएस के साथ शामिल होने के लिए इराक और सीरिया गए हैं। हालांकि आरिफ के परिवार वालों ने ऐसी खबर को मानने से साफ इंकार कर दिया है। गौर हो कि कल सूत्रों के हवाले से यह खबर आई थी कि आंतकी संगठन इराक और सीरिया में हजारों लोगों की हत्या करने के बाद अब भारत में अपना आंतकी जाल फैलाने के लिए केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में रहने वाले गरीब मुसलमानों की भर्ती अपने संगठन में कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अब तक करीब 100 भारतीय आईएसआईएस आंतकी संगठन में शामिल हो गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।