आईएस को खत्म करना आसान काम नहीं
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को उखाड़ फेंकना आसान काम नहीं होगा। सीरिया में आइएस की गतिविधियों को जानने के लिए टोही विमानों की उड़ान को मंजूरी देने के बाद उन्होंने यह बात कही। ओबामा ने कहा, कैंसर की तरह फैल रहे आइएस को उखाड़ना आसान नहीं होगा। यह बहुत जल्दी भी नहीं हो सकता। ओबामा ने इराक में फिर अमेरिकी सेना भेजने से भी इन्कार किया है। इराक में अमेरिका आइएस के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है। हालांकि व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि जहां अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए सेना की जरूरत होगी, वहां अमेरिका पीछे नहीं हटेगा। अमेरिका के साथ आए सात देशइटली, फ्रांस और ब्रिटेन समेत सात देश उत्तरी इराक में कुर्द सेना को मजबूत करने की अमेरिकी पहल के साथ जुड़े हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने कहा, श्आइएस के आतंकियों से लड़ने के लिए कुर्द सेना को तत्काल हथियारों और अन्य उपकरणों की जरूरत है। इस दिशा में अमेरिका और इराक की सरकार के प्रयासों को ताकत देने के लिए अल्बानिया, कनाडा, क्रोएशिया, डेनमार्क, इटली, फ्रांस और ब्रिटेन भी साथ आए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।