(International)
पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक के सबसे मुश्किल इम्तहान का सामना कर रहे शरीफ ने प्रदर्शनकारियों की ओर से की जा रही इस्तीफे की मांग को आज सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस मुल्क ने पहले भी मुश्किल वक्त में अपना वजूद बचाया है और इसी तरह मौजूदा राजनीतिक संकट भी बीत जाएगा। उन्होंने मौजूदा संकट के बाद पहली बार नेशनल असेंबली में दिए अपने पहले संबोधन में कहा, हम इन चीजों से विचलित नहीं होने जा रहे। संविधान और कानून की सर्वोच्चता का यह सफर पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा तथा खुदा ने चाहा तो इसमें कोई बाधा नहीं आएगी। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और कादरी की पार्टी पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) का प्रदर्शन बीते दो सप्ताह से चल रहा है। प्रदर्शनकारी पिछले साल के आम चुनाव में कथित धांधली और बीते 17 जून को लाहौर में अवामी तहरीक के 14 समर्थकों की हत्या के मामलों को लेकर शरीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।