(International)
अनुमान है कि तकरीबन भारत समेत 50 देशों के विदेशी लड़ाके सीरिया और इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा जमाए आईएसआईएल के लिए लड़ रहे हैं। अमेरिका के तकरीबन 100 लड़ाके भी उसमें शामिल हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बताया, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा विदेशी लड़ाकों से होने वाले खतरों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाने वाले हैं।’ अर्नेस्ट ने कहा, ‘यह राष्ट्रपति के लिए विश्व के नेताओं के साथ चर्चा करने का एक अहम अवसर होगा कि पश्चिमी देशों के पासपोर्ट वाले व्यक्ति पश्चिमी देशों की सरकारों को जो खतरा पेश कर रहे हैं उससे निबटने के लिए सहयोगात्मक रूप से क्या किया जा सकता है।’ व्हाइट हाउस प्रेस सचिव ने बताया कि तकरीबन 50 देशों के हजारों विदेशी लड़ाके आईएसआईएल के पक्ष में हथियार उठाने सीरिया गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।