जलवायु परिवर्तन पर नहीं हुआ कोई समझौता : ओबामा प्रशासन
(International) ओबामा प्रशासन की ओर से आई इस प्रतिक्रिया से कुछ ही समय पहले अमेरिका जलवायु परिवर्तन पर एक अंतरराष्ट्रीय स्वैच्छिक संधि पर जोर दे रहा है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘नए जलवायु समझौते के बारे में चल रही चर्चाओं के एक शब्द को भी लिखित रूप नहीं दिया गया है। इसलिए यह कहना पूरी तरह से जल्दबाजी होगी कि इसे सीनेट की मंजूरी की जरूरत होगी या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य एक ऐसा सफल और प्रभावी वैश्विक जलवायु समझौता तैयार करना है, जो इस गंभीर चुनौती के हल में मदद कर सके। जिस बात पर भी समझौता होता है और जिसे भी सीनेट के पास जाना चाहिए, वह जाएगा। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कांग्रेस के साथ विमर्श जारी रखेंगे।’ व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नस्ट ने कहा कि समझौते को अभी तक लिखित रूप नहीं दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।