महाराष्ट्र से भागकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का हिस्सा बने भारतीय युवक आरिफ माजिद की मौत हो गई है। आरिफ उन चार लड़कों में एक था, जो इराक में आइएस से जुड़ गए थे। आरिफ की मौत की खबर उसके परिवारवालों को मुंबई में सुबह छह बजे फोन पर मिली। इसके बाद परिजनों ने दोपहर एक बजे नमाज-ए-जनाजा पढ़ा। 22 वर्षीय आरिफ और तीन अन्य लड़के अमन नायक टंडेल, शाहिद फारुकी टंकी और फहाद तनवीर शेख अचानक घर से लापता हो गए थे। अन्य तीनों लड़कों की उम्र भी 20 से 25 साल के बीच है। मुंबई के कल्याण पुलिस थाने में चारों के लापता होने की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में खबर मिली कि चारों लड़के आइएस में शामिल होने के उद्देश्य से तीर्थयात्रियों के एक जत्थे के साथ 23 मई को बगदाद के लिए रवाना हो गए। बुधवार को आइएस की वेबसाइट में दावा किया गया कि इराक में जारी लड़ाई के दौरान आरिफ की मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।