पाकिस्तान के रावलपिंडी में 79 साल पुराना एक मंदिर ही नहीं गिराया जा रहा बल्कि कई ¨हदुओं के घर भी गिराए जा रहे हैं। डॉन आनलाइन के अनुसार, चकलाला छावनी में बना महर्षि वाल्मीकि मंदिर इस इलाके में बनाए जा रहे शिक्षा संस्थान और रिहायशी परिसर बनाने के लिए गिराया जा रहा है। मंदिर के आसपास कई ¨हदुओं के घर भी हैं, उनका भी गिराया जाना तय माना जा रहा है। दरअसल इस इलाके में ¨हदुओं की बड़ी आबादी रहती है। क्षेत्र के ग्रेसी लाइंस के ब्लॉक 141 में रहने वाले निवासियों को 12 अगस्त को दस दिनों में इलाका खाली करने का नोटिस दिया गया। घर और मंदिर खोने के डर से यहां रहने वालों ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर नोटिस के खिलाफ 21 अगस्त तक का स्टे ले लिया था। बाद में अदालत ने उन्हें 13 सितंबर तक की राहत दे दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।