रूस समर्थित अलगाववादियों ने दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के शहर नवोज्वोस्क पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन सरकार समर्थित मिलिशया ने बताया है कि नवोज्वोस्क में सेना के हथियार मिले हैं, जिन्हें दो दिन पहले सीमा के उस पार से लाया गया था। नाम बताए बिना उन्होंने कहा है कि विद्रोही दॉनेस्क पीपल्स रिपब्लिक (डीएनआर) के झंडे लेकर जा रहे थे, लेकिन वे रूसी सैनिक थे। रूसी विद्रोही नेता के हवाले से कहा गया है कि पूर्वी यूक्रेन में तीन से चार हजार रूसी नागरिक उनके साथ लड़ाई लड़ रहे थे। यूक्रेन में रूसी लड़ाकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्वीट पर लिखा है कि इसके साथ ही प्रत्यक्ष रूप से मॉस्को भी लड़ाई लड़ रहा है और नया एयर डिफेंस सिस्टम वहां भेजा गया है। यूरोप सुरक्षा की एक बॉडी एएससीई इस मामले में एक विशेष मीटिंग लेने वाली है जिसमें यूक्रेन के विद्रोह को खत्म करने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।