पाकिस्तान में सेना प्रमुख से मिले इमरान-कादरी
(International)


पाकिस्तान में पिछले दो सप्ताह से जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने के लिए अब पाकिस्तान सेना मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गई है। नवाज सरकार और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ताहिर उल कादरी व इमरान खान ने भी इस पर अपनी सहमति देने के बाद शुक्रवार को सेना प्रमुख राहील शरीफ से मुलाकात की है। इस मुलाकात में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के महानिदेशक ने भी हिस्सा लिया। यह मीटिंग करीब पचास मिनट तक चली। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने शुक्रवार को बतया कि खान और कादरी दोनों ने सेना प्रमुख से अलग-अलग मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों नेता बातचीत को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं। इस संबंध में दोनों नेता कुछ मंत्रियों से मुलाकात करके संभावित समझौते पर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात करके वर्तमान राजनैतिक संकट पर विचार-विमर्श किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।