(International)
करीब दो महीनों से अमरीली में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का कब्जा होने के कारण वहां भोजन, पानी और चिकित्सीय मदद नहीं पहुंच पा रही है। पेंटागन के प्रेस सचिव रीयर एडमिरल जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी वायुसेना ने यह मदद ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और ब्रिटेन के विमानों की मदद से पहुंचाई। इन्होंने जरूरत का सामना वहां हवाई मार्ग से गिराया। हवाई मार्ग से यह सामान गिराने के अलावा अमेरिकी विमानों ने आतंकियों के खिलाफ हवाई हमले भी किए ताकि मानवीय मदद के अभियान को बल मिल सके। उन्होंने कहा कि ये सैन्य अभियान राष्ट्रपति बराक ओबामा के निर्देशों के अनुरूप संचालित किए गए, जिसमें मानवीय मदद पहुंचाने और अमरीली में आतंकियों द्वारा नागरिकों पर हमलों को रोकने की बात कही गई थी। अब तक अमेरिका इराक में 115 हवाई हमले कर चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।