(International)
एक रिपोर्ट के अनुसार, अब कॉमेडियन महिला ने आइस बकेट चैलेंज को स्वीकार करते हुए पूरी तरह न्यूड होकर इसे पूरा किया है। कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन ने इस चैलेंज को लेने के बाद पूरी तरह से न्यूड होकर पूरा किया। आइस बकेट चैलेंज को पूरा करने के लिए 53 वर्षीय कैथी ने अपने पूरे कपड़े उतार दिए। इसके बाद उनके सहयोगियों ने एक पूल के किनारे उन पर बाल्टी भरकर बर्फ उड़ेल दी। जिक्र योग्य है कि कैथी को एक-दो नहीं बल्कि उनके पांच दोस्तों ने इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त और फाइनेंशियल गुरु स्यूज ऑर्मन ने एएलएस आइस बकेट चैलेंज न्यूड होकर लेने के लिए कहा था। यही नहीं, कैथी ने अपने चैलेंज का वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट भी किया है। इस वीडियो में कैथी अपने दोस्त से कहती हैंकि ओके स्यूज ऑर्मन, मैं आइस बकेट चैलेंज लेने को तैयार हूं और वो भी न्यूड होकर
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।