(International)
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वह इसकी विस्तृत जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने खबरें और वीडियो देखा है और अतिरिक्त जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, हमारा मानना है कि दूतावास परिसर सुरक्षित है लेकिन हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने अपने परिसर के बेहद करीब बंदूकधारियों के साथ संघर्ष जारी होने की वजह से त्रिपोली से दूतावास के कर्मियों को माल्टा के वलेट्टा पहुंचा दिया था। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय लीबिया सरकार के साथ काम कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन और माल्टा के वलेट्टा में हमारे राजदूत और अन्य कर्मी काम कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।