(International)
पाक में तख्ता पलट का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद स्थित सरकारी टीवी चैनल पीटीवी की इमारत पर कब्जा कर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के बाद पीटीवी का प्रसारण बंद हो गया था। इसके बाद तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और पीटीवी की इमारत से बाहर आने के लिए कहा। इसके साथ ही वहां सेना के जवान पहुंच गए थे, उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पीटीवी की इमारत खाली करवाई। जिसके बाद टीवी चैनल का प्रसारण दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को सचिवालय का गेट तोड़ दिया था और उसके अंदर घुस गए। इसके साथ ही उन्होंने संसद के अंदर भी घुसने की कोशिश की थी। सेना का कहना है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय के अंदर स्थित किसी भी मंत्रालय में घुसने नहीं दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे इमरान खान और कादरी ने पहले कहा था कि वे किसी भी सरकारी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।