पाकिस्तान में हालात और बिगड़े, इमरान और कादरी के खिलाफ केस दर्ज
(International) वहीं, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने भारी सुरक्षा वाले सचिवालय और सरकारी टेलीविजन के कार्यालय पर धावा बोल दिया। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने इमरान खान का समर्थन किया है। जबकि पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश नासिर-उल-मुल्क ने सभी न्यायाधीशों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें इस्लामाबाद बुलाया है,,, इस बीच, इमरान खान और तहिरूल कादरी के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि सेना प्रमुख ने नवाज शरीफ को पद छोड़ने की सलाह दी है। हालांकि, सरकार ने इस तरह की रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है। इन सारे घटनाक्रमों के बीच पीएम नवाज शरीफ ने अपनी पार्टी के नेताओं एवं विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ बैठक की है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच आज ताजा झड़पें आज सुबह तब शुरू हुईं जब सेना द्वारा सभी पक्षों से गतिरोध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की बात कहे जाने के चंद घंटे बाद प्रदर्शनकारी यहां सचिवालय का द्वार तोड़कर जबरन अंदर घुस गए। दो हफ्ते से चले आ रहे राजनीतिक संकट के हिंसक होने के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने आज इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई), ताहिर उल कादरी नीत पाकिस्तान आवामी तहरीक तथा पीएमएल..एन नीत सरकार के बीच जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म कराने में मदद की पेशकश की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।