प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से चीन चिंतित है। चीन ने भारत के प्रति रक्षात्मक और नरम रुख अपना लिया है। ऐसा पहली बार है कि भारत के आक्रामक रुख पर चीन ने काफी सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। जापान और भारत की नजदीकी को देखते हुए चीनी मीडिया में भारत-चीन की साझेदारी की भी दुहाई दी जा रही है। चीनी मीडिया का मानना है कि जापान के करीब जाने से भी चीन के साथ भारत से रिश्तों में कोई तनाव पैदा नहीं होगा। सोमवार को मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान किसी देश का नाम लिए बगैर विस्तारवादी नीति की आलोचना की थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गांग ने कहा कि मोदी किस संदर्भ में टिप्पणी कर रहे हैं, इसकी जानकारी हमें नहीं है। भारत-चीन समान विकास के सामरिक साझीदार हैं। दोनों अच्छे पड़ोसी हैं। दोनों देश दुनिया में शांति चाहते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।