ISIS के आतंकियों ने अमेरिका के एक और पत्रकार का सिर कलम किया, वीडियो जारी
(International) अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियां वीडियो की वास्तविकता की जांच कर रही हैं।
वीडियो का शीर्षक है, ‘अमेरिका को दूसरा संदेश।’ इसमें सेटलॉफ का सिर काटते हुए दिखाया गया है जिन्हें यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह इराक में अमेरिकी हस्तक्षेप की कीमत चुका रहे हैं। इसने ब्रिटेन के बंदी डेविड हेन्स की जिंदगी पर भी खतरा बताया है। यह खबर व्हाईट हाउस के रोजाना संवाददाता सम्मेलन के दौरान फैली।
व्‍हाइट हाऊस के नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि मैंने आज इन खबरों को नहीं देखा। मेरा मानना है कि जब मैं यहां आया उसके कुछ मिनट के अंदर ही यह सब हुआ होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सोटलॉफ को बचाने के प्रयास में काफी समय एवं संसाधन लगाया। अधिकारी ने कहा कि मैं वीडियो या खबर की प्रामाणिकता की पुष्टि कर पाने की स्थिति में नहीं हूं। उधर, स्वतंत्र पत्रकार स्टीवन सोटलोफ के परिवार वाले इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्वारा सॉटलॉफ का सिर काटे जाने का वीडियो जारी किए जाने के बारे में जानते हैं। परिवार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। परिवार के प्रवक्ता बराक बर्फी ने आज दो वाक्यों के एक बयान में कहा कि सॉटलॉफ का परिवार इस भयावह त्रासदी के बारे में जानता है और निजी तौर पर शोकाकुल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।