अमेरिका: लॉटरी से तय होगा, कौन होंगे मोदी के समारोह में शामिल
(International) मोदी के स्वागत समारोह के आयोजकों ने यह जानकारी दी। इस उद्देश्य के लिए हाल ही में गठित भारतीय अमेरिकी कम्युनिटी फाउंडेशन को सोमवार की मध्य रात्रि तक देश भर से करीब 20,000 आवेदन मिले हैं। आवेदन सुदूर अलास्का और हवाई से भी आए हैं। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 407 संगठनों और धार्मिक संस्थानों के सदस्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा सोमवार तक थी। ये सभी मोदी के सार्वजनिक स्वागत समारोह में मेजबान की भूमिका अदा करेंगे। मंगलवार को फांउडेशन ने समारोह के लिए आम लोगों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। मैडिसन गार्डन में करीब 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। आम लोगों के लिए इस समारोह में शामिल होने की खातिर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस दौरान हजारों लोग समारोह में शामिल होने की खातिर ऑनलाइन आवेदन करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।