‘भारत में व्यापार के प्रचुर मौके’
(International)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से दो दिन के भारत दौरे की शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट ने भारत को उभरती लोकतांत्रिक महाशक्तिश् बताया और कहा कि इस देश में व्यापार के प्रचुर मौके हैं, जिनका हम अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहते हैं। मोदी सरकार बनने के बाद एबट सार्क देशों से इतर पहले ऐसे लीडर हैं, जिन्होंने भारत का दौरा किया। मुंबई के होटल ताज पैलेस में 30 सदस्यों वाले कारोबारी डेलिगेशन को संबोधन में एबट ने कहा कि भारत ऐसा देश है, जिसने बीते कुछ दशकों में अपनी प्रगति और विकास से दुनिया को चकित किया है...विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला यह देश, क्रय शक्ति के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी, स्पष्ट तौर पर उभरती हुई लोकतांत्रिक महाशक्ति और ऐसा देश है, जिसके साथ ऑस्ट्रेलिया के लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।