नाइजर में बाढ़ का कहर, 28 की मौत: संयुक्त राष्ट्र
(International) यह बाढ़ इस गरीब राष्ट्र में जून के महीने में हुई भारी बारिश की वजह से आई है। नियामी में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समवन्य कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ ने 4,500 घरों और 250 एकड़ खेत तथा उद्यानों को तबाह कर दिया। संयुक्त राष्ट्र के 12 अगस्त के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार, संयुक्त राष्ट्र का अनुमान था कि बाढ़ से 12 लोगों की मौत हुई और 27,000 से प्रभावित हुए थे। नाइजर में बाढ़ सालाना समस्या है। यहां पर मौसमी बारिश की वजह से नदियों में बाढ़ आती है, जो घरों तथा फसलों को तबाह कर देती है। संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक में नाइजर निचले पायदान पर आता है और यहां की 60 फीसदी से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।