पाकिस्तान में मूसलाधार मानूसनी बारिश ने कम से कम 115 लोगों की जान ले ली जबकि 150 अन्य घायल हो गए। देश में फैली इस तबाही के बीच सेना ने प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश में बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई। शरीफ ने कहा, श्बारिश और बाढ़ के कारण हुई मौतों और तबाही से देश को बहुत नुकसान हुआ है। सरकार प्रभावितों की सहायता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।श् बुधवार से शुरू हुई बारिश ने देश के कई हिस्सों को अपनी गिरफ्त में लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।