मारे गए अमेरिकी पत्रकार स्टीवन जोएल सोटलॉफ (31) की याद में यहां एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सोटलॉफ के एक पत्र को पढ़कर सुनाया गया जो उन्होंने इराक में बंधक बनाए जाने के दौरान अपने परिवार व दोस्तों के नाम लिखा था। इराक में खौफ का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने सोटलॉफ की हत्या कर इसका वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया था। इससे पहले आइएस ने अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले के सिर को भी कलम कर वीडियो को इंटरनेट पर डाला था। श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोग उपस्थित थे। सोटलॉफ ने आखिरी पत्र में लिखा था, मैं ठीक हूं। जिंदगी खुलकर जियो और खुश रहो। पत्रकार के सम्मान में उनके गृहनगर फ्लोरिडा में शुक्रवार को झंडे आधे झुका दिए गए। मियामी के एक बड़े हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में 700 से भी अधिक लोग मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।