(International)
स्थानीय निवासियों ने बताया कि मदगाली, गुलाक और मिचिका शहरों तथा आसपास के गांवों के कई लोग बीते दो दिन में अन्यत्र चले गए हैं। सेना ने मदगाली शहर को बोको हराम के उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने का प्रयास किया था लेकिन वह नाकाम रही। गुलाक से 76 किमी दूर मुबी शहर चले गए बेलो अलारम्मा ने बताया, मदगाली, गुलाक और मिचिका के सभी लोग अपने घर छोड़ कर पहाड़ी हिस्सों और मुबी शहर में चले गए हैं। सैनिकों ने मदगाली शहर को उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने और उग्रवादियों को पीछे धकेलने के लिए कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। अलारम्मा ने बताया कि अदमावा राज्य में मदगाली के स्थानीय प्रशासन का मुख्यालय गुलाक पर अब बोको हराम का नियंत्रण है। रक्षा मुख्यालय के प्रवक्ता मेजर जनरल क्रिस ओलुकोलादे ने बोको हराम द्वारा क्षेत्र के बड़े इलाकों पर कब्जा किए जाने पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।